
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित
लखीसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्रीमती रजनी कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सीमा भारतीय, श्री सिद्धार्थ पांडे एवं श्री राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, डालसा सचिव विधानंद सागर, रेलवे मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार गुप्ता, एसडीजेएम शिप्रा कुमारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सिविल कोर्ट के कर्मी, डालसा कर्मी सुरेंद्र मोहन, शिव शक्ति, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में पीएलवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
योग प्रशिक्षक श्री ज्वाला एवं श्रीमती प्रियंका भारती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान नियमित योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।