विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान
लखीसराय। विधानसभा प्रधान कार्यालय, में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिंहा ने कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और जनकल्याण के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।