झाझा को अनुमंडल बनाने की मांग फिर तेज, सीएम को भेजा पत्र
______
झाझा को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। झाझा नगर के समाजसेवी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर झाझा को जल्द अनुमंडल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झाझा अनुमंडल बनने के सभी आवश्यक मानकों को पूरा करता है, लेकिन अब तक दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुमंडल नहीं होने से लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने जनहित और क्षेत्रीय विकास को देखते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026