बयाना में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
बयाना। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण को लेकर भरतपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना IPS के निर्देशन में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इसी क्रम में बयाना सीओ देवेंद्र जाखड़ एवं थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने तथा शांतिपूर्ण चुनाव में सहभागिता निभाने की अपील की।
Weir, Bharatpur | Sep 10, 2026