
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा, बैरिया प्रखंड के बथना, योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा तथा नौतन प्रखंड के शिवराजपुर, बनकटवा एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही,माननीय मुख्यमंत्री जी ने सारण जिले के मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर पंचायत क्षेत्र में टूटे तटबंध का भी हवाई सर्वेक्षण किया। पटना से पश्चिम चंपारण आने के क्रम में उन्होंने नदियों के जलस्तर एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का भी जायजा लिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बथना स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर सामुदायिक रसोई, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर एवं आवासन व्यवस्था की जानकारी ली तथा राहत शिविर में लोगों को स्वयं भोजन परोसा।
उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, नदियों के जलस्तर एवं तटबंधों की सतत निगरानी, पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था तथा NDRF एवं SDRF की तैनाती बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्थिति सामान्य होने और लोगों के अपने घर लौटने तक सामुदायिक रसोई का संचालन जारी रखा जाए।
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026