जयपुर: सीकर में सर्राफा शोरूम के कारीगर से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
शोरूम मालिक के बेटे ने ही धनतेरस की रात 4 दोस्तों के साथ मिलकर कारीगर से सोना लूटा था
पुलिस ने शोरूम के मालिक इंद्रचंद सोनी के बेटे मोहित सोनी और उसके 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बेटे को पता था कि धनतेरस के दिन शोरूम पर ज्यादा सोना आएगा। घटना के दिन मोहित सुबह से ही अपने मोबाइल में दुकान के सीसीटीवी देख रहा था। जब कारीगर निकला तो मोहित ने अपने साथियों को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 7 नवंबर को कारीगर असमत अली ने थाने पर लूट का मामला दर्ज करवाया था।
Rajasthan Police Balotra Police Barmer Police
Barmer, Barmer | Nov 9, 2026