Public App Logo
Profile Picture

कालू माली

@kalumali94
32875Followers
2Following
बाड़मेर में कार्यरत 17 होमगार्ड जवानों के विरुद्ध मामला दर्ज,फर्जी कागजात पेश कर जॉइन की नौकरी
धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,180 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद,2 तस्कर गिरफ्तार।
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police
बाड़मेर शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे भाजपा के युवानेता जोगेश जैन।
BJP Rajasthan BJP Barmer  Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary Aduram Meghwal
बालोतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोरीमन्ना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
180 किलोग्राम डोडा पोस्त दो पिस्टल 8 जिंदा कारतूस एवं एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद।
2 आरोपी तस्कर मनोहर लाल व दिनेश कुमार गिरफ्तार।
Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police
कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है,:-सीआर चौधरी
नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद पंचायत चुनाव जीतने की बारी:-सी आर चौधरी 
पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,पंचायत समिति के प्रभारियों तथा जिला परिषदों के प्रभारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान आयोग के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि जोधपुर संभाग निकाय चुनाव में 41 में से 36 सीटे जीतने के बाद अब पंचायत चुनाव की बारी है उन्होंने कहा कि एक तिहाई लोगों ने नगर निकाय में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई है अब दो तिहाई मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर पंचायत राज चुनाव में हिस्सेदारी करेंगे जिसे हमें हर हालत में जितना है। उन्होंने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए स्थानीय सरकार जरूरी है इसके लिए भाजपा को विजय बनाना आवश्यक है। उन्होंने मैनेजमेंट तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था पर जोर दिया। चौधरी ने कहा कि बीजेपी सर्वस्पर्शी,समावेशी तथा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
   बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने कहा कि बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निकाय चुनाव में कांग्रेस को मुक्त करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र से भी कांग्रेस को मुक्त करना है इस हेतु कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समयदान करने की अपील की। उन्होंने पंचायत चुनाव में समय तथा कार्य का प्रबंधन करने के साथ-साथ लोकल लोगों को कार्य का बंटवारा तथा हर बूथ पर कार्य विभाजन कर कार्यकर्ताओं की सूची बनाने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक गांव से कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने जिताऊ तथा टिकाऊ उमीदवार के साथ-साथ जनता की भावना तथा भौगोलिक स्थिति को देखकर चयन प्रक्रिया को संपादित करने की बात कही। बिश्नोई ने बूथ मैनेजमेंट पर बारीकी से ध्यान देने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को धरातल पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को जीताने के लिए जनता तैयार बैठी है सिर्फ हमें मेहनत करने की जरूरत है ‌
     भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं किशोर सिंह कानोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बायतु प्रत्याशी बलराम मूढ, नगर परिषद सभापति गौतम जैन, जिला महामंत्री महावीर सिंह चूली तथा चनणाराम बैराड़, चौहटन सभापति एडवोकेट रूप सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा तथा बालाराम  गोदारा, जिला मीडिया प्रभारी ललित बोथरा, जिला मंत्री ईश्वर नवल, रेखा चांडक, ईश्वर देवासी, रेनू दर्जी, नगर अध्यक्ष किशन बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह खारा, उपसभापति मांगीलाल बोथरा तथा कन्या देवी, पृथ्वी चांडक, कैलाश कोटडिया, स्वरूप सिंह लगेरा, चांद कंवर चारण अनीता चौहान, दिनेश बिश्नोई,हरि सिंह राठौड़, संपत सिंह भंवरिया, बलवंत सिंह भाटी, पुरुषोत्तम खत्री, पुरखाराम मांजू, सवाई महेश्वरी, वीर सिंह भाटी, महेंद्र सिंह राठौड़, महंत राजू दास भील, जगदीश खत्री, मनोज भील, पवन गिरी सहित कई लोगों ने भाग लिया।
BJP Rajasthan BJP Barmer  Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary Aduram Meghwal
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन के बाहर सर्किल पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अधिकारी व प्रतिनिधि।।
Barmer Police IPS ChunaRam FanClub BJP Rajasthan BJP Barmer
बाड़मेर नगर परिषद के सभापति गौतम जैन बॉबी का स्वागत करते बाड़मेर के वरिष्ठ अधिवक्ता करनाराम चौधरी व परिवार के सदस्य।
BJP Rajasthan BJP Barmer  Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary
वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक अधिकारी मोहनदान रतनू के पुत्र अंशुल रतनू RAS ने आज CDPO पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाड़मेर,जैसलमेर व बालोतरा जिले के ANTF प्रभारी महिपाल सिंह को A.S.I से SI बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
👏👏👏👏👏💐💐💐💐👍👍👍
Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police Jodhpur Police Jaipur Police
महिपाल सिंह दांता ने ग्राम पंचायत मारुड़ी में रखी अपनी सरपंच पद की दावेदारी।
Mewaram Jain BJP Rajasthan BJP Barmer  Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary
सरकारी आईडी और पासवर्ड चुराकर सरकारी योजनाओं में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने वाले अनगिनत चेहरों को बेनकाब करने वाला झालावाड़ पुलिस का 'ऑपरेशन शटर डाउन' अब पूरे राजस्थान के लिए नजीर बन रहा है. 
22 अक्टूबर 2025 की उस दरमियानी रात मैं और देश के जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट पुरुषोत्तम दिवाकर इस साहसिक अभियान के प्रत्यक्ष साक्षी बने थे. 
अब राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं में हो रही सेंधमारी रोकने के लिए पूरे प्रदेश में इसी तर्ज पर कार्रवाई करने की सलाह दी है. 
मुख्य सचिव ने गत 1 अक्टूबर को विभिन्न विभागों की बैठक बुलाकर ऑपरेशन शटर डाउन की तर्ज पर काम करने का निर्णय लिया. बैठक में एसपी अमित कुमार बुडानिया के प्रस्तुतिकरण की उन्होंने खुलकर सराहना की. 
एक जिले की पुलिस की पहल का प्रदेशव्यापी व्यवस्था में बदलाव की दिशा बनना, इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है.
MR ट्रैवल्स बसों के मालिक का किया विरोध।
आगे से आगे शेयर करें।
बाड़मेर बिना परमिट चल रहीं हैं एमआर बस,निजी बसों के मालिकों ने किया प्रदर्शन।
BJP Rajasthan BJP Barmer  Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police Jodhpur Police Jaipur Police
बाड़मेर <nis:link nis:type=tag nis:id=अवैध nis:value=अवैध nis:enabled=true nis:link/> मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी कार्यवाही,<nis:link nis:type=tag nis:id=गुजरात nis:value=गुजरात nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=तस्कर nis:value=तस्कर nis:enabled=true nis:link/> गिरफ्तार,ASP ने दी जानकारी
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police Jodhpur Police Jaipur Police
6 राज्यों में फरारी काटने वाला 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार।
Vikas Kumar IPS Rajasthan Police Barmer Police Balotra Police Jodhpur Police Jaipur Police
बालोतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस थाना सिणधरी व डीएसटी टीम ने मोबाईल टॉवर से बैटरी चोरी गैंग का पर्दाफाश।
थाना करड़ा जालोर क्षेत्र से चोरी की गई बैटरियां विद्युत केबल व वारदात में प्रयुक्त कैम्पर वाहन जब्त।
4 आरोपी अशोक सिंह,प्रवीण सिंह,महेंद्र सिंह व पपुराम गिरफ्तार
Balotra Police Barmer Police Jaipur Police Rajasthan Police
सभापति ने नंदी गोशाला में गौसेवा के लिए दिया एक करोड़ सड़सठ लाख का पहला चेक
सभापति ने एक करोड़ सड़सठ लाख चेक दिया नंदी गोशाला सेवा में
बाड़मेर। जिले में इस बार बारिश नहीं होने से चारे का संकट गहरा गया है। बेसहारा गोवंश के सामने चारे की कमी की समस्या को देखते हुए सभापति ने मानवीय पहल करते हुए बाड़मेर में स्थित नंदी गोशाला में गायों के चारे-पानी की व्यवस्था के लिए गुरुवार को एक करोड़ सड़सठ लाख का चेक जारी किया।
कल शुक्रवार को कोई भी दुकानदार UPI से पेमेंट नहीं लेगा।
एक दिन के लिए दुकानदार UPI को छुट्टी पर भेज रहें है।
बालोतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुड़ामालानी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही
अवैध डोडा पोस्त बरामद,आरोपी केसरीमल गिरफ्तार।
Balotra Police
नगर परिषद चुनाव के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करते बाड़मेर कांग्रेस के युवानेता ठाकराराम माली 
Mewaram Jain Laxman Singh Godara Harish Chaudhary Govind Singh Dotasra Ashok Gehlot Ummeda Ram Beniwal
बाड़मेर।एमआर ट्रैवल्स बस मालिक के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्टर व एसपी को सौपा ज्ञापन।
Barmer Police Balotra Police BJP Rajasthan
बाड़मेर दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों की लॉटरी स्थान संख्या निशुल्क एवं लाइटिंग व्यवस्था करने के सम्बंध में नगर परिषद के सभापति गौतम जैन बॉबी को ज्ञापन देते व्यापारी
MD के नशे में धुत युवक चढ़ा पानी की टंकी पर,पुलिस ने कैसे उतारा नीचे।
Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police
पंचायतीराज चुनाव से पहले बाड़मेर में भाजपा का अल्पसंख्यक संपर्क अभियान, CM भजनलाल शर्मा ने बाछड़ाऊ में की विशेष बैठक
पूर्व मंत्री अशरफ अली की नेतृत्व में अल्पसंख्यकों  की अहम बैठक हुई
बाड़मेर। आगामी पंचायतीराज चुनावों से पहले बाड़मेर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच संपर्क और संवाद बढ़ाने की कवायद नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाछड़ाऊ गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के मौजिज लोगों के साथ विशेष बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में बाड़मेर के साथ-साथ जैसलमेर और बालोतरा क्षेत्र से भी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पूर्व मंत्री असरफ अली की अगुवाई में बड़ी संख्या में समुदाय के मौजिज लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया। बैठक में स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है।
बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में अल्पसंख्यक मतदाताओं की मौजूदगी को देखते हुए पंचायत चुनाव से पहले इस तरह के संवाद को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की ओर से अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने और उन्हें पार्टी से जोड़ने की कवायद लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाछड़ाऊ दौरा भी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां जनसभा के साथ विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ हुई यह बैठक पश्चिमी राजस्थान की आगामी पंचायत राजनीति में भाजपा की सामाजिक पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। बैठक के जरिए भाजपा ने बाड़मेर सहित जैसलमेर और बालोतरा क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय तक सीधे संवाद का संदेश देने का प्रयास किया है।