खेल मैदान विकास के नाम पर लाखों रुपये निकाले, कागजों में ही पूर्ण दिखाया कार्य!
रामसर पंचायत समिति में सरकारी धनराशि के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। नरेगा (VB-G RAM G) के तहत "खेल मैदान विकास कार्य उभरे का पार" में स्वीकृत कार्य पर लाखों रुपए की राशि निकलने के बाद अब सामान्य योजना (SFC-6) के अंतर्गत उसी कार्य 'अपूर्ण खेल मैदान विकास कार्य उभरे का पार' के नाम से 5 लाख रुपये की राशि उठाई गई।
बताया जा रहा है कि कनिष्ठ सहायक प्रकाश खत्री और सहायक अभियंता जुगता राम चौधरी ने पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर रिकॉर्ड में कार्य को पूर्ण दर्शा दिया, जबकि धरातल पर कार्य का कोई वजूद नजर नहीं आता। कार्य की पूरी राशि के.के. मंगलिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में एक साथ ट्रांसफर कर निकाल ली गई।
पूर्णता प्रमाण पत्र में कार्य का लगे हुए फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि कार्य कई साल पुराना है।
रामसर पंचायत समिति में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां विकास कार्यों को सरकारी रिकॉर्ड में पूर्ण बताकर करोड़ों रुपये निकाल लिए गए, लेकिन मौके पर कार्यों का कोई अस्तित्व नहीं है।
सवाल यह है कि जब धरातल पर कार्य ही मौजूद नहीं है, तो पूर्णता प्रमाण पत्र किस आधार पर जारी किया गया और सरकारी खजाने से लाखों रुपये का भुगतान एक ही कार्य पर किसकी स्वीकृति से हुआ?
#Barmer
Barmer, Barmer | Nov 11, 2026