बी. पी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, मधेपुरा के तत्वावधान में ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मधेपुरा; पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा; महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इन पहलों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।
मिलकर अलख जगाएँगे, नशामुक्त बिहार बनाएँगे!
#नशामुक्तबिहार #सहयोगशिविर #BPMCE #Madhepura #StudentWelfare
Information & Public Relations Department, Government of Bihar