कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी शुभम दागोंडे के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा वृत्त करैरा के अंतर्गत नरवर के पास ग्राम बढ़खाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर 36 लीटर अनुपयुक्त मदिरा जब्त की गई।
वृत्त करैरा प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरवर के पास ग्राम बढ़खाड़ी में दबिश दी। इस दौरान 36 लीटर अनुपयुक्त मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कल्लू पुत्र हरबिलास केवट उम्र 51 वर्ष निवासी बढ़खाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
#Shivpuri