मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav एवं केंद्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 24 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त की 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण की। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों को 200 करोड़ रुपए की राशि का ऋण वितरण सिंगल क्लिक से किया। साथ ही शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री प्रीतम लोधी, कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं शामिल हुई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Shivpuri
#पिछोर