
पिंजौर स्थित सेब मंडी में पुलिस की रेड
ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 3360 रुपये नकदी बरामद
पंचकूला 12 नवंबर:- जिलेभर में जुआ, सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच-3 की टीम द्वारा पिंजौर स्थित सेब मंडी से ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 3,360 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किये गए है।
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार 11 नवंबर को पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि पिंजौर स्थित सेब मंडी में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर इन्चार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय रोहित, 31 वर्षीय जसविन्द्र सिंह, 23 वर्षीय कपील व राजा के रूप में हुई है। चारों आरोपी सुरजपुर (पंचकूला) के निवासी है।
डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 3,360 रुपये नकद बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए है। इस संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ पिंजौर थाना में हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा है कि पंचकूला जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अन्य अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों से जुड़े लोगों पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी और सूचना मिलने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास जुआ या सट्टेबाजी जैसी कोई गतिविधि संचालित हो रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia