
अग्रसेन महा तंबोला ने रचा इतिहास, पुरस्कारों की हुई बंपर बरसात
बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर आयोजित अग्रसेन महा तंबोला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आकर्षक खेलों और शानदार पुरस्कारों को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
🏆 महाबंपर पुरस्कार – अंजू गोयल
🥈 द्वितीय पुरस्कार – राजेश मंगल
🥉 तृतीय पुरस्कार – कीर्ति खेतान
🎁 चतुर्थ पुरस्कार – अंजना गोयल
कार्यक्रम में वर्षभर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट करवाने के लिए सुशीला बंसल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन की सफलता में संगठन की महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और आपसी मेल-मिलाप की शानदार मिसाल पेश की।
📰 संवाददाता दीक्षा सुमन, बारां की खास रिपोर्ट
एक्सपोज न्यूज़ इंडिया
#Baran #AgrasenMahotsav #AgrasenTambola #AgarwalMahilaSangathan #AgarwalSamaj #MaharajaAgrasen #BaranNews #RajasthanNews #WomenEmpowerment #SocialUnity #ViralNews #ExposeNewsIndia #दीक्षासुमन #बारां_की_खास_रिपोर्ट
Ladpura, Kota | Oct 9, 2026