
तिलहर/शाहजहांपुर
====
शराब दुकान में लाखों
की चोरी से हड़कंप।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
देसी शराब की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी को दिया अंजाम।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।कोतवाली पुलिस बीते दिनों हुई चोरियों को खुलासा करने में नाकाम रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राईखेड़ा में अज्ञात चोरों ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।बीती09/10 सितम्बर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने देसी शराब दुकान के ताले तोड़कर लगभग चालीस पेटी शराब और पचास हजार नकद समेत इन्वर्टर,बैटरी तथा CCTV से संबंधित सामान एवं स्कैनर चोरी कर ले गए।दुकान के सेल्समन विवेक के अनुसार जब बह गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था।जांच करने पर इतना सामान,शराब पेटी और नगदी गायब मिली।शराब दुकान में लाखों रुपए चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए दुकान संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।सनद रहे कि बीते लगभग तीन हफ्तों से क्षेत्र में अज्ञात चोरों के द्वारा लगातार छोटी-बड़ी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिनका कोतवाली पुलिस खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है,जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।