पलटी पिकअप,
एक गंभीर घायल,
युवक को पीबीएम अस्पताल किया रेफर
बीकानेर। सोमवार दोपहर को बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर गांव बिग्गा के पास एक पिकअप पलट गई और पिकअप सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 30 वर्षीय हीरालाल पुत्र मांगीलाल नायक निवासी बिग्गा को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।