मनीष राना बने जिला पंचायत प्रशासक के प्रतिनिधि
बस्ती। जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी ने मनीष कुमार राना को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद मनीष राना जिला पंचायत प्रशासक की अनुपस्थिति में मंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न विभागीय बैठकों में नियमानुसार प्रतिभाग करेंगे। प्रशासक की ओर से जारी व्यवस्था के तहत मनीष राना को प्रशासनिक बैठकों में जिला पंचायत प्रशासक का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मनीष राना अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#nonfollowers #fallowers #trendingpost
Basti, Basti | Aug 19, 2026