भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान के डबल स्टैडर्ड को बेनकाब कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने कश्मीर और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर उपदेश देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के मारे गए सैनिकों को भारतीय सेना ने ही पूरे इस्लामी रीति-रिवाज के साथ दफनाया था।
भाविका मंगलानंदन ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के मुद्दे पर भारत को उपदेश देने के पाकिस्तान के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाया। मंगलानंदन ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के शवों को लेने से इनकार कर दिया था। उस समय भारतीय सेना ने ही मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाया था। #India #Pakistan #UN #Kargil #HumanRights #Diplomacy #Truth
Chapra, Saran | Oct 23, 2026