
शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल बीजाडांडी का औचक निरीक्षण
शत-प्रतिशत नामांकन और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीजाडांडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वरकड़े ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र बच्चों का विद्यालय में 100 शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा के भीतर सभी पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान आगामी सत्र में विद्यालय खुलने से पूर्व पूरे परिसर की सघन साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विशेष रूप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी की टंकी की शत-प्रतिशत सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh