विश्व पर्यावरण दिवस: सूर्य कुण्ड धाम में पौधरोपण
जनपद स्तरीय आयोजन में शामिल हुए जन प्रतिनिधि
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जन्मदिन, शुभ अवसर और पूर्वजों की याद में अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को पवित्र माना गया है और वैज्ञानिक रूप से ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को बांधती हैं तथा भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, सरपंच रश्मि उइके, सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम दुबे, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी रश्मि वर्मा, सचिव शोभाराम रघुवंशी और सहायक सचिव कन्हैया लाल कछवाहा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
37 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026