
एसपी पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस ने डकैती मामले में 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया।
Aonenews अरविन्द बक्शी
आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 5 मामले हैं दर्ज।
पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 5 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, अरविन्द निवासी नीमराना हाल उजीना नूंह ,शंकर पहलवान निवासी मैना, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई थी। इनमें आरोपी अरविन्द पर पांच हजार तथा आरोपी शंकर पहलवान व धारा सिंह उपरोक्त पर अलग-अलग एक लाख 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा, 2 कारतूस, 2 मोटरसाइकिल,एक बटनदार चाकू, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
विवेचना टीम ने दिनांक 8 सितंबर 2026 को कैलाश नगर पलवल से आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी सुमित की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है:
1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले दर्ज हैं।
आरोपी सुमित को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।