टेढ़ागाछ स्वास्थ्यकेंद्र प्रभारी की पहल से सात दिनों से अचेत लावारिस व्यक्ति को मिला उपचार,सदर अस्पताल रेफर।
किशनगंज जिले के प्रखंड मुख्यालय में सात दिनों से अचेत अवस्था में पड़े एक लावारिस व्यक्ति को पीएचसी टेढ़ागाछ की पहल पर नई जिंदगी मिली। टेढ़ागाछ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने एंबुलेंस भेजकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. कुमार ने मानवीय पहल करते हुए नए वस्त्र भी उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग की इस संवेदनशील कार्यवाही की ग्रामीणों ने सराहना की। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #बिहार #Kishanganj #टेढागाछ