
-#रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन…
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#भारत सरकार द्वारा संचालित राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई प्रोग्राम रैंप के अंतर्गत क्षेत्रीय उद्यमिता विकास केंद्र आरसीईडी के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
-#कार्यक्रम में आरसीईडी चंडीगढ़ के सहयोगी मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईटीआई के प्रशिक्षुओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई क्षेत्र, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
-#कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा रैंप योजना के लाभ, सरकारी सहायता, वित्तीय प्रोत्साहन, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। "स्टार्टअप हिमाचल" के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
-#संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने रैंप टीम, आरसीईडी, एचपीसीईडी का आभार व्यक्त किया।
-#कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया और लाभकारी जानकारी प्राप्त की।
#BrightNewsHimachal #Bilaspur #Barthin #ITI #RAMP #RCED #MSME #StartupHimachal #KaushalVikas #Udyamita #TaknikiShiksha #HimachalPradesh #HP #Karyashala #Sanvedikaran #YuvaSashaktikaran #Swarozgar #SarkariYojana #SkillIndia #HPCED #Chandigarh #VyaksaikPrashikshan #Chhatra #Rozgar #AudyogikPrashikshan #HimachalNews #ShikshaSamachar #LocalNews #NewsUpdate