छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं बस्तर संभागीय प्रभारी दीपिका शोरी ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे देश की आधी आबादी से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर भारतीय परिवार व्यवस्था और आपसी रिश्तों को कमजोर करने की सोच अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय संस्कृति में बेटी, बहन, पत्नी और मां होना कमजोरी नहीं बल्कि नारी के सम्मान और पहचान की मजबूत आधारशिला है।
सच्चा महिला सशक्तिकरण परिवार को तोड़ने से नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और न्याय दिलाने से संभव होगा। राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नारी को उसके ही पारिवारिक रिश्तों के खिलाफ खड़ा करना गलत है। भारतीय समाज की सबसे बड़ी ताकत परिवार और संस्कार हैं, इसलिए नारी को किसी राजनीतिक विचारधारा के चश्मे से देखने के बजाय उसके सामर्थ्य, सम्मान और स्वाभिमान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
#NariShakti #WomenEmpowerment #DeepikaShori #Bastar #Chhattisgarh #FamilyFirst #IndianCulture #RespectWomen #FatafatNews