टीकमगढ़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ाया: ग्वालियर से जबलपुर ले जा रही थी, 14 लाख की 281 पेटी शराब जब्त
टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने आज मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। टीकमगढ़-सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास पुलिस ने एक संदिग्ध आईसर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर एक ट्रक के केबिन में विशेष रूप से बनाई गई जगह में छिपाकर रखी गई 281 पेटी अवैध शराब मिली।
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह शराब ग्वालियर से जबलपुर ले जाए जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वही आज दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे बड़ा गांव पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है