
शेखपुरा के 5 ताइक्वांडो खिलाड़ी करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।
43वी सबजूनियर जूनियर क्यूरगी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले के 5 खिलाड़ी भाग लेंगे यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होगी। पूरे बिहार से कुल 20 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के सचिव सह राष्ट्रीय कोच कुंदन कुमार ने बताया कि जिले से ये खिलाड़ी भाग लेंगे।
सबजूनियर अंडर 14 आयु वर्ग में
26 किलोग्राम में करिश्मा कुमारी
35 किलोग्राम में आयुष राज
41 किलोग्राम में पंकज कुमार
जूनियर वर्ग अंडर 17आयु वर्ग में
42 किलोग्राम में प्रिया कुमारी
51 किलोग्राम में सृष्टि कुमारी गुप्ता
इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी पूर्व में राष्ट्रीय स्तर कई पदक जीत चुके हैं, हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम इंदौर में अच्छा प्रदर्शन करेगी और ढेर सारे मेडल जीत के लायेंगे।
इस अवसर पर खेल प्रभारी राकेश कुमार, शशि रंजन, शशिकांत कुमार,शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के , उप सचिव शेखर सुमन, कोषाध्यक्ष मानव गुप्ता, वरीय सदस्य श्रवण सिंहा, रंजीत कुमार, मंजू देवी, विनीता कुमारी, सबीर हुसैन, मीडिया प्रभारी अभिनव राज, रीना मेहता तथा कई अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएँ दीं।
इसके अतिरिक्त, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्ष उज्ज्वल, आशीष कुमार, अभिनव राज, माही मेहता ,हर्षवर्धन कुमार, हिमांशु कुमार, दीपमाला, प्रिया, रोहित सैनी सहित खेल जगत के कई खेल प्रेमियों, ताइक्वांडो परिवार के सभी सदस्य एवं अभिभावक गण ने भी सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है।