Public App Logo
🚨 दौसा (लालसोट): फाइनेंस कंपनी ने जब्त की बाइक, तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक! 1 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा 🚨 दौसा जिले के लालसोट में श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा बाइक जब्त किए जाने से नाराज खटवा निवासी मुकेश सैनी नेहरू गार्डन के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले के मुख्य बिंदु: 🏍️ विवाद: किश्त बकाया बताकर फाइनेंस कर्मियों ने नांगल राजावतान के पास बाइक जब्त कर ली थी। 🗣️ युवक का दावा: मुकेश का कहना है कि उसने सभी किश्तें जमा करवा दी हैं, कोई बकाया नहीं था। 🛟 कार्रवाई: मौके पर पहुंची पुलिस और फाइनेंस कर्मियों ने 1 घंटे तक समझाइश कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। 🚔 पुलिस एक्शन: नीचे उतारने के बाद पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। #Dausa #Lalsot #HighVoltageDrama #DausaNews #jagattaknews - Rajasthan News