जानूदा गांव में 4 दिन पूर्व खेत की रखवाली कर रहे युवक पर लाठियो से जानलेवा हमला मामले में परिजनों ने आज थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र प्रभाव से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई,तो वहीं घायल युवक प्रकाश का पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी जारी की।