मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया बांध से किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए बांध से चौथी पान के लिए आज नहर की मोहरी खोली गई, लगातार तीसरे साल अच्छी बरसात के चलते बांध लबालब होने पर पहली बार किसानों को चौथी पान का पानी दिया जा रहा ,नहर की मोहरी नहर खोलने पर किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली, सिंचाई विभाग द्वारा आज चौथी पान के लिए नहर खोली गई।