सिकटी में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
अररिया: सिकटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिकटी बाजार के पास छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. लोजिम, पिता- बूधू, निवासी गदहकाट वार्ड नंबर-08, थाना सिकटी, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका चेचिस नंबर MBLJA06ANGGL02091 और इंजन नंबर JA06EJGGL02180 है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।
#Sikti #SiktiPolice #ArariaNews #Araria #BiharNews #BikeTheft #ChoriKiBike #BikeChor #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #ArariaPolice #BiharPolice #LatestNews #KhabarNama #PiExpressNews #NewsUpdate #SiktiNews #ArariaDastak
Araria, Araria | Sep 8, 2026