
पानीपत की हनुमान सभाओं ने विधायक प्रमोद विज से की मांस की दुकानें नवरात्रि में बंद करने की मांग
विधायक विज ने स्थानीय प्रशासन को भेजा पत्र, दुकानदारों से की अपील
बोले – आस्था का सम्मान कर स्वयं बंद करें मांस का व्यापार
पानीपत
नवरात्रि के पावन अवसर पर पानीपत शहर में वर्षों से चली आ रही हनुमान स्वरूप के नगर भ्रमण की परम्परा के तहत इस वर्ष भी हनुमान स्वरूप नगर में घर – घर जाकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं किन्तु हनुमान सभाओं का कहना है कि नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में कई जगह मांस, अंडे, मीट की दुकानें खुली हुई है जिससे उन्हें असुविधा होती है और आस्था व पर्व की पवित्रता पर नकारात्मक असर पड़ता है| इससे आसपास माहौल भी खराब होता है | इसलिए विधायक विज से अपील करते हैं कि शहर में नवरात्रि पर्व की शुरुआत से दशहरे तक मांस की दुकानें बंद रखी जाएं |
इस पर विधायक प्रमोद विज ने ज्ञापन लेते ही तत्काल जिला प्रशासन को पत्र लिखा एवं फोन के माध्यम से बात कर प्रशासन को दिशा निर्देश दिए कि मांस की दुकानें शीघ्र ही बंद की जाएं | उन्होंने कहा कि पानीपत के हनुमान स्वरूप आस्था के सच्चे प्रतीक हैं | यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है| पानीपत के लोग हनुमान स्वरूप में अपनी विशेष आस्था रखते हैं | इनकी आस्था का सम्मान करते वे प्रशासन एवं व्यापारियों से अपील करते हैं कि आगामी कुछ दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखी जाएं |