*बेगूसराय में Thar से 280 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद, कीमत करीब 20 लाख रुपये*
*बेगूसराय:* जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सफेद रंग की Thar गाड़ी *(नं. 25 BH 9157R)* से करीब *280 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ* बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब *20 लाख रुपये* बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए Thar को जब्त किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से सफेद पाउडर जैसे पैकेट मिले।
पुलिस ने Thar को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Bihar, India | Nov 4, 2026