⬇️पिथौरागढ़ :- CDO डॉ. दीपक सैनी का देहरादून तबादला, अधिकारियों ने समारोह आयोजित कर दी भावभीनी विदाई!⬇️
पिथौरागढ़ :- मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी का स्थानांतरण देहरादून होने पर विकास भवन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल, सरल स्वभाव, व्यवहार कुशलता और कार्यशैली की सराहना की।
डॉ. दीपक सैनी ने 14 सितंबर 2024 को पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, डॉ. सैनी ने जनपद में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों को समझकर जनहित में कार्य करना ही एक लोक सेवक की सच्ची पहचान है।