⬇️पिथौरागढ़ :- जौलजीबी मेले का विवाद अब सियासी संग्राम में तब्दील ! ब भाजपा नेताओं ने विधायक को ललकारा⬇️
जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर जमकर सियासी बहस छिड़ गई है। मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं। विधायक हरीश धामी के वीडियो के बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्जाधारी हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के कई क्षेत्रीय नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हेमराज बिष्ट खुलकर चुनौती देते और ललकारते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि जौलजीबी मेले का यह विवाद आखिर किस दिशा में आगे बढ़ेगा? क्या यह मामला केवल मेले के उद्घाटन समारोह में हुए घटनाक्रम तक सीमित रहेगा या आने वाले दिनों में इसका सियासी असर भी देखने को मिलेगा? आखिर दोनों पक्षों के बीच बढ़ती बयानबाजी का क्या होगा अंजाम? और क्या इस पूरे विवाद पर भाजपा संगठन और कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आएगी? फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने जौलजीबी मेले के विवाद को एक नई सियासी बहस में ला खड़ा किया है।
Pithoragarh, Pithoragarh | Nov 16, 2026