Public App Logo
Profile Picture

piyush upreti

@piyushupreti2003
108Followers
0Following
Pithoragarh news : पति के शराब लाने की बात से नाराज पत्नी ने खाईं डिप्रेशन की गोलियां | Breaking
Pithoragarh news :- नगर में फैली शोकलहर , वरिष्ठ अधिकारी का आकस्मिक निधन | Soar samachar | Breaking
Pithoragarh news :- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.प्रकाश पंत की माताजी का निधन , शोकलहर | Soar samachar
⬇️पिथौरागढ़ :- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत जी की माताजी का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस⬇️

उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत की माताजी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा कल प्रातः 7 बजे निज आवास, खड़कोट से प्रारंभ होगी। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Pithoragarh news :- फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़ ! 1183 सिम , 07 मोबाइल...| Soar samachar | Breaking
⬇️पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी के पुत्र निशांत लुंठी जिला सहकारी बैंक के निदेशक निर्विरोध चुने गए⬇️

पिथौरागढ़ :- पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के पुत्र निशांत लुंठी पिथौरागढ़-चंपावत जिला सहकारी बैंक के निदेशक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।
Pithoragarh-uttarakhand :- इंटरसेप्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर , 02 सवार...| Soar samachar | Breaking
⬇️पिथौरागढ़ :- घाट हादसे पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया तथ्यहीन⬇️

भाजपा ने बीते 08 सितंबर को घाट में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताते हुए राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया ने कहा कि रैली का कार्यक्रम सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक था, जबकि दुर्घटना करीब 1 बजे हुई।
दीपक लोहिया ने कहा कि पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान जानकारी मिली कि दुर्घटना में शामिल लोग भाजपा की रैली में नहीं, बल्कि अपने निजी कार्य से पिथौरागढ़ आ रहे थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही हैं।
⬇️पिथौरागढ़ :- जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में बेड पर कुत्तों का कब्जा !⬇️

सीमांत के सबसे बड़े बीडी पांडे जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में लावारिस कुत्ते के बेड पर बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जाराजिबली क्षेत्र के बीडीसी सदस्य रमेश धामी के अनुसार, उनकी माताजी रविवार शाम से वार्ड में भर्ती हैं और वार्ड में लावारिस कुत्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
रमेश धामी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने एक बेड पर कुत्ते को बैठे देखा और होमगार्ड को इसकी जानकारी दी। कुत्तों को बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ देर बाद वे दोबारा वार्ड में पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जांच की जाएगी।
Pithoragarh-Uttarakhand :- भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से ली जान | Soar samachar | Breaking news
⬇️पिथौरागढ़ :- 104 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार⬇️

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना थल पुलिस ने बूंगाछीना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 104 ग्राम चरस (पन्नी सहित) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय हरीश सिंह निवासी नखनौली, बूंगाछीना के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना थल में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में अ0उ0नि0 दिनेश शर्मा, अ0उ0नि0 दीपक और कांस्टेबल नवीन राणा शामिल रहे।
⬇️पिथौरागढ़ :- ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा बने उत्तराखंड राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक⬇️

देवलथल के भंडारी गांव निवासी एवं सैन्य वेटरन ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, एसएम, वीएसएम एंड बार (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड राज्य सैनिक बोर्ड का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है।
एनडीए के पूर्व छात्र ब्रिगेडियर बसेड़ा ने 3/5 गोरखा राइफल्स में कमीशन लेकर 34 वर्षों की सैन्य सेवा में कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पराक्रम, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेवाएं दीं। उन्होंने 2 असम राइफल्स और इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ एनडीए में प्रशिक्षक तथा डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति से पहले वे केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव रहे।
पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव से पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों, कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और पुनर्वास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। ब्रिगेडियर बसेड़ा ने जल्द पिथौरागढ़ पहुंचकर पूर्व सैनिकों से मुलाकात करने की बात कही है।
Pithoragarh की ओर आ रहा टैक्सी वाहन घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त ! Soar samachar | Breaking news
⚡ पिथौरागढ़ :- 08 से 21 सितंबर तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी⬇️

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइनों के निर्माण एवं अन्य कार्यों के चलते 8 से 21 सितंबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में धारचूला रोड, रई-पुनेड़ी, टाउन-1, टाउन-2, टाउन-4, ऐंचोली, झूलाघाट, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय, जीआईसी रोड समेत कई इलाके शामिल हैं।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली बाधित रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था में इन्वर्टर/जनरेटर का प्रयोग करते समय मुख्य लाइन को अलग (Isolate) कर उपयोग करें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। विभाग ने असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।
🚨 पिथौरागढ़ में 24 सड़क मार्ग बंद, कई आज खुलने की उम्मीद⬇️

पिथौरागढ़ :- जिला प्रशासन की 07 सितंबर सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 24 सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें 20 ग्रामीण मार्ग, 3 बॉर्डर रोड और 1 एनएच शामिल है। कई मार्गों को आज ही अलग-अलग समय तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि दुयौड़ा-बागरी मोटर मार्ग पर वॉशआउट के चलते मार्ग खोलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। बारिश और भूस्खलन के बीच तवाघाट-गुंजी, तवाघाट-सोबला समेत सीमांत क्षेत्रों के मार्ग प्रभावित हैं; संबंधित विभागों द्वारा मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
Pithoragarh news :- नगर में  स्कूटी चोरी कर बदली पहचान, रात में चुराते थे पेट्रोल | Soar samachar
⬇️चार पीढ़ियों की सैन्य परंपरा आगे बढ़ाकर लेफ्टिनेंट बने पारस भट्ट⬇️

पिथौरागढ़ :- थलकेदार, रौलियागांव तोक, बेलतड़ी निवासी पारस भट्ट ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया से पासिंग आउट कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से बीटेक करने वाले पारस को कॉर्प्स ऑफ EME में नियुक्ति मिली है।
पारस के परिवार की चार पीढ़ियां इसी कॉर्प्स ऑफ EME में सेवा दे चुकी हैं, जिनमें उनके पिता कैप्टन सीएस भट्ट (सेवानिवृत्त), दादा और परदादा शामिल हैं। पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पारस का मेडल उनके दादा-दादी को प्रदान किया गया, जिस दौरान भावुक होकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उनकी उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
⬇️पिथौरागढ़: भारी बारिश के अलर्ट के चलते 7 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद⬇️

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के मौसम पूर्वानुमान में 7 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
🏔️ नंदा राजजात: आस्था, इतिहास और हिमालय का महाकुंभ⬇️

12 साल बाद हिमालय की बेटी अपने मायके आती है… और फिर पूरा उत्तराखंड उसे अश्रुपूरित आंखों से विदा करने निकल पड़ता है। यही है मां नंदा देवी की राजजात-उत्तराखंड की सबसे कठिन और ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा।

नौटी गांव से शुरू होकर सैकड़ों किलोमीटर तक चलने वाली यह यात्रा जंगलों, बुग्यालों, बर्फीले पहाड़ों और दुर्गम दर्रों को पार करती हुई होमकुंड तक पहुंचती है। यात्रा में चौसिंग्या खाडू, राजछंतोली और सैकड़ों देवी-डोलियां साथ चलती हैं।

गढ़वाल और कुमाऊं की आस्था को एक सूत्र में बांधने वाली इस यात्रा में मां नंदा को केवल देवी नहीं, बल्कि अपनी विवाहिता बेटी-‘ध्याणी’ माना जाता है। मायके से बेटी को वस्त्र, आभूषण और भेंट देकर कैलाश स्थित उसके ससुराल के लिए विदा किया जाता है।

रूपकुंड के रहस्यमयी कंकालों से लेकर बेदनी बुग्याल और होमकुंड तक-नंदा राजजात केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास, लोकसंस्कृति और हिमालयी सभ्यता की सदियों पुरानी जीवंत कहानी है।
⬇️उत्तराखंड :- डीएलएड प्रवेश परीक्षा को मंजूरी, 18 नवंबर को होगी परीक्षा⬇️

राज्य सरकार ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दे दी है। परीक्षा 18 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है और इसके बाद मार्च-अप्रैल 2027 से डीएलएड का नया सत्र शुरू करने की तैयारी है।
दो साल से डीएलएड के नए सत्र का इंतजार कर रहे युवाओं को इससे राहत मिलेगी। इस बार प्रदेश में 650 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में 50 सीटें होंगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य होगा। डीएलएड की दो वर्षीय कुल फीस 35 हजार रुपये तथा प्रत्येक सेमेस्टर में 1 हजार रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है।

स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र
Pithoragarh news :- देर रात ऐंचोली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की संदिग्धता...हड़कम्प | Soar samachar
⬇️पिथौरागढ़ :- अंकित शर्मा ने पास की CDS परीक्षा, भारतीय सेना में चयन की ओर बढ़ाया कदम⬇️

जिले के बस्ते निवासी अंकित शर्मा ने CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में जाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने पिथौरागढ़ के डॉन बॉस्को स्कूल और जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।
अंकित के पिता संजय शर्मा भारतीय सेना के सप्लाई कोर से सेवानिवृत्त हैं। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों को दिया। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
⬇️पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का डीएम ने किया निरीक्षण⬇️

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन 50 बेड क्षमता वाले कामकाजी महिला हॉस्टल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ब्रिडकुल अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने और शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
हॉस्टल का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा, जहां कामकाजी महिलाओं के लिए आवास के साथ कैंटीन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
⬇️पिथौरागढ़: भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद⬇️

पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग के 4 सितंबर के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में 5 सितंबर 2026 को भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Pithoragarh news :- 70 वर्षीय महिला के लिए फिर एम्बुलेंस बनी डोली , 03 किमी....| Soar samachar