#Chitrakoot बिजली के खंभे में आया करंट, किसान की मौत, कार्यवाही और मुआवजे को लेकर परिजन आक्रोशित....
चित्रकूट जिले के मारकुण्डी थाना क्षेत्र के टिकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान की दर्दनाक मौत मामले में लीपापोती की जा रही है। पिछले कई दिनों से बिजली पोल के सपोर्टर मे करंट दौड रहा था। ग्रामीणों को झटके महसूस होने पर ग्रामीणों के बार-बार अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं किया गया था। पीडित परिवार ने लापरवाहों पर कार्यवाई और मुआवजे की मांग की है। परिवार में मातम का माहौल। वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सवाल बड़ा है आखिर कौन करेगा परिवार का पालन पोषण? पत्नी और दिव्यांग बच्चों का कौन बनेगा सहारा?
#viralreelsシ #reelsviralシ #viralreels #PostViral