
वर्षा ऋतु में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण झाबुआ, डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशों के अनुपालन में वर्षा ऋतु के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने एवं आपात स्थितियों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिले में वितरण केन्द्रवार विद्युत कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला स्तरीय एनडीसीसी (NDCC) झाबुआ 24×7 कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी सहायक यंत्री श्री अजय मलाजपूरे (दूरभाष : 07392-243425, मोबा. 9977555318) नियुक्त किए गए हैं।
विभिन्न वितरण केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी इस प्रकार हैं-
झाबुआ शहर – श्रीमती मधु बारिया, सहायक यंत्री (मो. 8085760476)
झाबुआ ग्रामीण – श्री अजय मलाजपूरे, सहायक यंत्री (मो. 9977555318)
मेघनगर – श्री श्रवण परागी, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9575504518)
थांदला – श्री निशान्तकुमार सिंह, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9693055692)
काकनवानी – श्री राकेश साहू, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9575407682)
राणापुर – श्री राजूसिंह चचेल, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9098840841)
पारा – श्री सुनील मंडलोई, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9201980874)
खवासा – श्री मुकेश परमार, सहायक यंत्री (मो. 9685020581)
बामनिया – श्री राजाराम सोलंकी, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9993012158)
सारंगी – श्री दिनेश मोहनिया, सहायक यंत्री (मो. 9713787827)
पेटलावद – श्री हेमन्त बामनिया, कनिष्ठ यंत्री (मो. 9893011032)
रायपुरिया – श्री जितेन्द्र वागेला, सहायक यंत्री (मो. 9770260160)
झकनावदा – श्री भरतलाल सरादना, कनिष्ठ यंत्री (मो. 7974370699)
वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़, आंधी-तूफान अथवा अन्य प्राकृतिक कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में प्रभारी अधिकारी तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल करने, गिरे हुए पेड़ों के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत कराने, आवश्यकतानुसार जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्युत लाइनों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वाले पेड़ों की छंटाई एवं कटाई की कार्यवाही करेंगे।
सभी कंट्रोल रूम मुख्यालयों पर वाहन, आवश्यक मेंटेनेंस सामग्री, चालक एवं लाइन कर्मचारियों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP