पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए
संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के समस्त हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जनरेट किए जाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा जनपद पंचायत रामा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूराडाबरा के भगत फलिया में ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्हें सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पेंशन हितग्राहियों को उनकी पेंशन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनाकर मौके पर ही अपलोड किए गए। जिन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तकनीकी कारणों से अपलोड नहीं हो सके, उनके लिए संबंधित सचिवों को आधार जानकारी अद्यतन करवाने के उपरांत DLC तैयार कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सुनील तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP