
बरौनी: मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी थाना मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,
सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को अपराह्न 4:00 बजे बरौनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बरौनी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने की।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल के जवानों और क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।
भाईचारे और सुरक्षा पर रहा मुख्य जोर बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने मोहर्रम का त्योहार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और कौमी एकता के साथ भनाएं। त्योहार के दौरानसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखन कालए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
प्रशासन द्वारा जारी किए गए मुख्य निर्देशः
हथियार प्रदर्शन पर रोकः जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के घातक हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध: शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी।
अफवाहों से बचेंः सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
त्वरित सूचनाः यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या दिक्कत नजर आए, तो तुरंत थाना अध्यक्ष को सूचित करें।
बैठक में मौजूद रहे पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोगइस शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई मोहन सिंह, एसआई आलोक कुमार, एएसआई पंकज कुमार और एसआई पप्पू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वहीं, समाज में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ बैठक में निम्नलिखित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुएः
मोहम्मद खुर्शीद आलम
मोहम्मद रिजवान
विकास कुमार
उमेश यादव
सरपंच प्रकाश महतो
पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह
रवि कुमार उर्फ बम बम
आदित्य कुमार
हरिनंदन उर्फ हरि जी
शंभू सिंहहाफिज आलम
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि बरौनी क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।