
#BREAKING मखदुमपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया भण्डाफोड़, तीन गिरफ्तार
एक पिस्टल, 6 ज़िंदा कारतूस, सहित नगद रुपया बरामद
Jehanabad: मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पिस्टल सहित कई सामानों की बरामदगी की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अक्षय कुमार अपने दोस्तों के साथ चोरी करता है और अभी वह मखदुमपुर रेलवे फाटक के समीप किराए के मकान में डेरा लेकर रहता है और अभी वह अपने डेरा पर मौजूद है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मखदुमपुर रेलवे फाटक के समय पहुंची तो एक अभियुक्त भागने लगा जिसे पकड़ने पर पुलिस को पता चला के भागने वाला अभियुक्त ही अक्षय कुमार है। जो मखदुमपुर थाना के कई चोरी के मामले में नामजद अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि अक्षय के रूम की जब तलाशी ली गई तो उसके रूम से बेड के नीचे से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, सहित 13500 रुपया नगद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अक्षय मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव का रहने वाला है। जो मखदुमपुर रेलवे फाटक के समीप डेरा लेकर रहता है। और यही से चोरी की वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि इसकी निशानदेही पर इसके साथी थाना क्षेत्र के लड़ोवा मुहल्ला निवासी सागर कुमार एवं विष्णुगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव निवासी मंटू कुमार उर्फ मंटू राज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगो से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।
#breakingnews #jehanabad #JehanabadNews #puchoindia #bihar #BiharNews