भाजपा छोड़ पूर्व सरपंच सहित 13 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल :
जालौर। आहोर विधानसभा क्षेत्र के देबावास गांव के पूर्व सरपंच किशोर कुमार वैष्णव सहित भाजपा के 13 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम राजीव गांधी भवन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने नवागंतुकों का दुपट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा से कार्य करने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके अनुभवों का संगठन को मजबूत करने में उपयोग होगा। इस दौरान हिमपाल सिंह देवल, सवाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टों, रमेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, मांगीलाल प्रजापत, योगेंद्र सिंह कुम्पावत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 27, 2026