जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम सेमरादांगी में शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरादांगी में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए। शिविर में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के संबंधितों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore