
जनसुनवाई में मिली राहत, छात्र गौतम उरैती को मिला जन्म प्रमाण पत्र
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, अब छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं का मिल सकेगा लाभ
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की पहल पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में एक छात्र की लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित समाधान किया गया। ग्राम पंचायत अझवार, विकासखंड डिंडौरी निवासी श्रीमती मालती उरैती द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उनके पुत्र गौतम उरैती का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर परिजनों को सौंप दिया गया।
गौतम उरैती कक्षा 9वीं के छात्र हैं। जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें विद्यालय में प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में उनकी माता श्रीमती मालती उरैती ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर समस्या से अवगत कराया।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में विभाग ने त्वरित प्रक्रिया पूरी कर गौतम उरैती का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उनके माता-पिता को उपलब्ध करा दिया।
जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद श्रीमती मालती उरैती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनके पुत्र को शिक्षा और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
यह त्वरित कार्रवाई जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण मानी जा रही है।
#Dindori #JanSunwai #BirthCertificate #GoodGovernance #CitizenFirst #PublicService #StudentSupport #EducationForAll #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #NationalNews #JanKalyan #PublicWelfare #Administration #ViralNews #HALCHAL24NEWS #IndiaNews #PositiveNews #CollectorDindori