नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार, 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी। सड़कें कट गईं, पुल टूट गए और कई जगह वाहन व सामान तेज बहाव में बहते नजर आए। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। प्रशासन के मुताबिक, अभी नुकसान और हताहतों का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बड़े पैमाने पर जन-धन के नुकसान की आशंका है। खास बात यह है कि इलाके में भारी बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार करीब 7 मिलीमीटर या उससे कम बारिश दर्ज हुई। चूंकि भोटेकोशी नदी का ऊपरी हिस्सा तिब्बत से आता है, इसलिए अचानक बढ़े जलस्तर के पीछे ग्लेशियल झील फटने या किसी अन्य प्राकृतिक घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो में सैलाब की भयावह रफ्तार और लोगों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है। प्रशासन राहत-ब�