नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मृत एक महिला के शव को घसीटते और उसके कानों से बालियां निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। नेपाल पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शव से जेवर चोरी करने के आरोप में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, Garhwal Tak इस वीडियो और महिला की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लापता होने की खबर है।