सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का त्वरित निराकरण, पात्र हितग्राही का नाम बीपीएल सूची में जोड़ा गया
--
सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खरगापुर तहसीलदार श्री ओ.पी. गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण का निराकरण करायज्ञं प्रकरण की जांच के उपरांत पात्र आवेदक श्री देवीचरण नामदेव का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया गया तथा उन्हें आदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई।
तहसीलदार श्री ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनसमस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh