
लखीसराय जिला स्थापना दिवस की तैयारियां तेज भव्य आयोजन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक।
जिला स्थापना दिवस को भव्य और गरिमामय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।