गांगी हाट हाई स्कूल में पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के गांगी हाट हाई स्कूल में विधायक तौसीफ आलम ने विद्यालय विकास कोष योजना के तहत मुख्य सड़क से विद्यालय प्रांगण तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क बनने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।