चित्रकूट ब्रेकिंग- बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर में सेल्समैन की कार्यप्रणाली से नाराज़ हो कर अब ग्रामीण लामबंद हो गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन द्वारा हम लोगों के घर घर जाकर हमारी राशन पर्ची निकाल दी जाती है और कल दुकान आकर राशन उठाने की बात कही जाती है जब हम लोग दुकान पहुंचते हैं तब सेल्समैन नदारद मिलता है और फोन लगाने पर हमें बहाने बताएं जाते हैं जिससे हम लोगों के हक़ का राशन डकार सकें लेकिन अब हम अपने अधिकार और अपने हक़ के लिए शासन प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि हमारा हक़ हमें दिया जाएं लेकिन प्रशासन कार्यवाही करने की जगह छुट देने में लगा है जिससे सेल्समैन के भाव सातवें आसमान पर चढ़े हुए हैं और हमारा राशन हमें नहीं दे रहा है।