कोठी में लगी मजिस्ट्रेट चैकिंग, गलियों से भागे वाहन चालक, वसूला गया जुर्माना
कोठी -. यातायात व्यवस्था सुधारने और वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को कोठी क़े सोनौर चौराहे मे पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बिना दस्तावेज, बिना नंबर की जाँच की गई वही कोठी पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चैकिंग की गई। 20 वाहनों पर कार्रवाई की । थाना प्रभारी संतोष तिवारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वाहन चालकों में रहा हड़कंप
मजिस्ट्रेट चैकिंग की जानकारी वाहन चालकों को मिलते ही हड़कंप मच गया। वाहन चालक मुख्य मार्गों की जगह गलियों में से वाहन निकालते हुए नजर आए। ऑटो चालक और ट्रैक्टर चालक ज्यादा परेशान नजर आए, क्योंकि यह नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते हैं।
दी गई समझाइश
कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए पूरे दस्तावेज रखने और वाहनों पर नंबर डलवाने के लिए कहा गया। साथ ही वाहन चलाते हुए नियमों का पालन करने की मसझाइश दी, जिससे सड़क दुर्घटनाएं न हों। थोड़ी लापरवाही से जान चली जाती है।
Majhgawan, Satna | Sep 11, 2026