सतना के सेवक पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी (शिवा) ने संभाली चित्रकूट में कमान, 5,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
ब्राह्मण एकता समन्वय समिति के संरक्षक और समाजसेवी पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी (शिवा) द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान का दायरा अब सतना से चित्रकूट तक फैल गया है। निरंतर जारी इस सेवा यज्ञ के तहत शिवा ने चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर 5,000 से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सूखा राशन और दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान पहुंचाया।
बीते कई दिनों से सतना विधानसभा क्षेत्र के जलमग्न और प्रभावित इलाकों में भोजन, कपड़े, तिरपाल और साड़ियों का वितरण कर रहे पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी ने अब चित्रकूट के अत्यधिक प्रभावित गांवों—पिंडरा, गदौली और बरुआ—में खुद पहुंचकर कमान संभाली।
प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत किट सौंपी गई, जिसमें शामिल हैं: